छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

8 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

 गरियाबंद  । कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये कुल 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिम तहसील के ग्राम श्यामनगर निवासी 28 वर्षीय नेहरूराम निषाद की सर्पदंष से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन डेरहीन निषाद को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार गरियाबंद तहसील के ग्राम बरबाहरा निवासी 34 वर्षीय बिरसिंग कमार की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन द्रोपती को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 


Leave Your Comment

Click to reload image