छत्तीसगढ़ / बालोद

सुशासन तिहार : कलेक्टर ने कुंआगोंदी में पहुँचकर किया व्यवस्थाओं का अवलोकन

 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रदान किया स्वीकृति पत्र, ग्रामीणों से चर्चा कर समस्याओं की ली जानकारी

बालोद । सुशासन तिहार के दूसरे दिन भी आज बालोद जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत कार्यालयों एवं नगरीय निकायों में आवेदन प्रस्तुत करने निर्धारित किए गए स्थानों पर आज सुबह से ही जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों एवं आवेदकों का चहल कदमी देखने को मिला। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर एवं कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल आज जिले के आदिवासी बाहुल्य डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम कंुआगोंदी के ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुँचकर सुशासन तिहार के व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर एवं कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति पत्र भी प्रदान कर उन्हंे शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम नूतन कंवर, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

इस दौरान कलेक्टर चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से अब तक प्राप्त कुल आवेदनों के संबंध में जानकारी ली। चन्द्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को सुशासन तिहार के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने तथा अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने के लिए आने वाले ग्रामीणों के सुविधा के लिए भी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने सुशासन तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय कुंआगोंदी में मांग से संबंधित अधिक आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने आम नागरिकों से बातचीत कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान वार्ड नंबर 12 ग्राम कुंआगोंदी के निवासी माना बाई ने वार्ड नंबर 12 एवं 13 में पेयजल हेतु समुचित पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को तत्काल वार्ड नंबर 12 एवं 13 का निरीक्षण कर ग्रामीणों के लिए समुचित मात्रा में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image