आवास मित्र की सेवा समाप्त
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास मित्र मीना साहू, ग्राम पंचायत रौंद्रा के आश्रित ग्राम मोतेसरा के स्वीकृति वर्ष 2024-25 के आवास हितग्राही — कल्याणी बाई/राधेश्याम एवं दुगदी बाई/सुकाल — के आवास की अनुचित तरीके से जियो-टैगिंग कर प्रथम किश्त की राशि स्वीकृत कराने का पर जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर मीना साहू को दोषी पाया गया है|
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को दृष्टिगत रखते हुए उनकी आवास मित्र सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा ने इस आशय के आदेश जारी कर दिया है।