छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

8 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

 गरियाबंद ।  कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये कुल 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिम तहसील के ग्राम परतेवा निवासी 36 वर्षीय पूर्णिमा साहू की आग में जलने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन अनिल कुमार साहू को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार देवभोग तहसील के ग्राम खोकसरा निवासी 19 वर्षीय प्रेमनिधि की नदी में डूबने से मृतिका के निकटतम परिजन देवकीबाई कश्यप को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image