छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

गरियाबंद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, देशभक्ति से सराबोर हुआ शहर

राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

गरियाबंद, [तारीख] — "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता के उपलक्ष्य में गरियाबंद जिले में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत कलेक्टर बी.एस. उइके एवं पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गांधी मैदान में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


कलेक्टर बी.एस. उइके ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उत्साह के साथ शामिल हुए। इसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल और मजबूत करना है।”


वहीं, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने कहा, “भारतीय सेना के समर्थन में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आज पूरे देश की जनता सेना के साथ है।”


यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से नगर गूंज उठा। प्रतिभागियों ने तिरंगा थामे देश के प्रति अपनी आस्था, सम्मान और समर्थन व्यक्त किया। समापन के बाद गांधी मैदान में सभा का आयोजन किया गया, जहाँ सेना के साहस और बलिदान को सलाम किया गया।

यह तिरंगा यात्रा गरियाबंद जिले में एक नई ऊर्जा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनकर उभरी।


इस दौरान यात्रा में नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, वरिष्ठ नागरिक मुरलीधर सिन्हा, आशीष शर्मा, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी,, प्रशांत मानिकपुरी,  रेणुका साहू पुष्पा साहू, नपा सभापति विष्णु मरकाम, सूरज सिन्हा, खेम सिंह बघेल, प्रकाश यादव, भीम साहू, प्रकाश सोनी, प्रतीक सिंह, विनोद नेताम सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। 


प्रशानिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, जिला शिक्षा अधिकारी एसके सारस्वत, तहसीलदार मयंक अग्रवाल, नायब तहसीलदार अवंती गुप्ता मौजूद थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image