छत्तीसगढ़ / बालोद

भाठागांव आर और कोचवाही में 19 को ’समाधान शिविर

 बालोद । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सोमवार 19 मई 2025 को गुण्डरदेही विकासखण्ड के भाठागांव आर के ग्राम पंचायत भवन के पास एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कोचवाही में हाई स्कूल मैदान में ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी  चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि समाधान शिविर में गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भाठागांव आर में ग्राम रनचिरई, जरवाय, जोरातराई, मुन्देरा, खलारी, खुटेरी भ, भटगांव, डोगीतराई, किलेपार, कसौन्दा, परसाही, मचैद, रूदा, तवेरा, राहूद, सकरौद के निवासी समाधान शिविर में शामिल होंगे। इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के हाई स्कूल मैदान कोचवाही के समाधान शिविर में ग्राम धानापुरी, हितेकसा, सोनईडोंगरी, नारागांव, बड़भूम, कर्रेझर, पोंड़ के निवासियों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image