श्रीमती कविता छाबड़ा जी का दुर्ग जिला की पुरी टीम द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत सम्मान एवं बधाई दी गई l
दुर्ग |
2025-05-17 14:11:48
दुर्ग:_ नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन जिला दुर्ग की बैठक जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर जी के निवास पर आयोजित की गई उक्त बैठक मे नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती कविता छाबड़ा जी का दुर्ग जिला की पुरी टीम द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत सम्मान एवं बधाई दी गई l
आज की बैठक में नए सदस्यों का चयन करने व संगठन का विस्तार करने के बारे में चर्चा हुई उसी तरह बैठक में साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन करने का कर निर्णय लिया गया l
आज की बैठक में उपस्थित
प्रदेश अध्यक्ष कविता छाबड़ा जी दुर्ग जिला प्रभारी गीतांजलि धंडाले जी दुर्ग जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर दुर्ग जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा साहू ,दुर्ग जिला विधिक सलाहकार संदीप नागरे जी संगठन के सदस्य हूलसी नेताम संगठन द्वारा संचालित सिलाई एवं पार्लर प्रशिक्षण की टीचर किरण साहू बसंती साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ