भाजपा मंडल गरियाबंद की कार्यकारिणी घोषित, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने की सर्वसम्मति से की घोषणा
गरियाबंद |
2025-05-20 19:07:04
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी ने गरियाबंद मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय तथा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की सहमति से मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने की है।
घोषित सूची में उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश यादव, पुष्पक देवांगन, गोविंद तिवारी और रेखा साहू को नियुक्त किया गया है। परस देवांगन और किशन कांड्रा को महामंत्री बनाया गया है। वहीं मंत्री पद की जिम्मेदारी सरला उइके, हेमलता साहू, प्रकाश सोनी और गायत्री पटेल को सौंपी गई है। खेमसिंह बघेल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कार्यसमिति सदस्य के रूप में विष्णु मरकाम, गुलेश्वरी ठाकुर, मधु देवांगन, तरुण ठाकुर, विनय दासवानी, प्रहलाद ठाकुर, रेणुका साहू, दुलारी साहू, प्रियंका सोनी, प्रतीक तिवारी, पुनम पारख, गुलाब यादव, विरेंद्र साहू, टीकमचंद साहू, संजू साहू, भीम साहू, नेहरू साहू, सौरभ पांडे, भीम निषाद, रविन्द्र ध्रुव, तारा साहू, गोपाल साहू, सती मानिकपुरी, मोंगरा साहू, उषा साहू, देव निषाद, गुनितराम साहू, लोमश ध्रुव, खिलावन सिन्हा, सरिता साहू, सेवक निषाद, सीमा यादव, सुनीता साहू और उमेश राजपूत को शामिल किया गया है।
।मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने कहा कि नवगठित कार्यसमिति पार्टी की रीति नीति और संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। पार्टी कार्यक्रमों और आगामी आने वाले चुनाव में मजबूती से काम करेंगी।