छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

अंकिता अनंत टंडन को अनुकंपा नियुक्ति

 पटवारी प्रशिक्षण के लिए चयन

 

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नियुक्ति हेतु गठित जिला स्तरीय चयन समिति के अनुशंसा के आधार पर जिला चिकित्सालय, पंडरी रायपुर में चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत डॉ. ओम प्रकाश टंडन का शासकीय सेवा में कार्यरत् रहते हुये 29 अगस्त 2022 को आकस्मिक निधन हो गया। जिस पर उनकी पत्नी श्रीमती अंकिता अनंत टंडन को पटवारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिये निर्धारित विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विभिन्न शर्तों के अधीन 01 वर्ष के पटवारी प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है।

कलेक्टर कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित आवेदिका को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिये आयुक्त, भू-अभिलेख से अनुमति प्राप्त होने के उपरांत 01 वर्ष का निर्धारित पटवारी प्रशिक्षण एवं विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। यह प्रशिक्षण उन्हें स्वयं के व्यय से किया जायेगा। इसके लिए कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त कर विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण होने के पश्चात पटवारी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पृथक से आदेश जारी किया जायेगा। चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के समय जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी फिटनेस प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदिका का पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयन किये जाने के उपरांत, अन्य किसी पद पर पद परिवर्तन करने की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के समय किसी शासकीय अथवा निजी संस्थाओं / निगम / मंडल में कार्यरत नहीं होने संबंधी शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदिका द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य दस्तावेज गलत व फर्जी पाये जाने, अथवा गलत जानकारी के आधार पर नियुक्ति प्राप्त किया जाता है, तो किसी भी समय बिना कारण बताये चयन आदेश निरस्त कर दी जायेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image