छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का अवलोकन

 बेमेतरा । उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत बेमेतरा जनपद के ग्राम जेवरी में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर मंच पर उन्होंने जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका “छत्तीसगढ़ जनमन” का अवलोकन किया और विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार सामग्री का निरीक्षण किया। मंच पर अतिथियों के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विभिन्न पुस्तिकाएं, पत्रिकाएं और योजनाओं की जानकारी से संबंधित प्रचार साहित्य अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया गया था।

श्री साव ने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सामग्री आमजन को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने में सहायक सिद्ध होती है। शिविर में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणजनों को “छत्तीसगढ़ जनमन”, “मोर दुवार साय सरकार”, “सुशासन के नवीन आयाम” जैसी पत्रिकाएं निरूशुल्क वितरित की गईं। इन पत्रिकाओं के माध्यम से नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और नीतियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।

 
 

लोगों ने बताया कि इस प्रकार की पत्रिकाएं उन्हें शासन की योजनाओं को समझने और उनसे जुड़ने में मदद करती हैं। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025 के तहत जिले भर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। जेवरी ग्राम में आयोजित इस शिविर में भी बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही और उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ ऑन-द-स्पॉट लाभ भी प्राप्त किया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image