छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

सफलता की कहानी : बिंश कुमारी की जुबानी - जल जीवन मिशन ने बदला भविष्य

 एमसीबी । छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की ग्राम पंचायत सिरियाखोह के एक छोटे से गांव की बस्ती में रहने वाली बिंश कुमारी की ज़िंदगी कभी रोज़ पानी के इंतज़ार में बीतती थी। सुबह होते ही सिर पर घड़ा उठाकर कई किलोमीटर दूर पानी लाने निकलना उनका नियमित काम था। न गर्मी की परवाह, न बारिश की फिक्र - बस एक चिंता रहती थी कि आज पीने लायक पानी मिलेगा या नहीं। लेकिन अब कहानी बदल चुकी है। 

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जब बस्ती में नल जल योजना लागू हुई, तो बिंश कुमारी के आंगन में भी नल से स्वच्छ और सुरक्षित जल बहने लगा। यह केवल पानी का प्रवाह नहीं था - यह था एक नए जीवन का प्रवाह पहले जो वक्त पानी ढोने में चला जाता था, अब उसी समय का सदुपयोग वह आत्मनिर्भरता और खुशहाली में कर रही हैं। गांव की अन्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में भी अब सुधार दिख रहा है। बिंश कुमारी की कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचती हैं, तो वे सिर्फ सुविधाएं नहीं लातीं, बल्कि सपनों को सच करने की राह खोलती हैं। जल जीवन मिशन ने न सिर्फ पानी पहुंचाया, बल्कि बिंश कुमारी जैसे अनगिनत लोगों के जीवन को नया आयाम भी दिया। अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता घर में ही साफ पानी मिल रहा है। इससे हमारी ज़िंदगी पहले से कहीं आसान हो गई है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image