छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

ग्राम पंचायत गुधेली सुशासन तिहार में टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण

 बेमेतरा। आज ग्राम पंचायत गुधेली में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने मुख्य प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को नि:शुल्क फूड बास्केट वितरित की। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाय.के. ध्रुव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंजाम उपस्थित थे।

टीबी उन्मूलन के लिए बेहतर पोषण उपलब्ध कराना तथा जनसमुदाय से समन्वय स्थापित करते हुए निक्षय मित्र अभियान के माध्यम से मरीजों को सहायता प्रदान करना है। इसके अंतर्गत पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर, कॉरपोरेट सेक्टर, सामाजिक संस्थाएं एवं एनजीओ आदि को निक्षय मित्र बनकर मानवता की सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

 
 

सुशासन तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत गुधेली के उपसरपंच श्री पंकज वर्मा द्वारा पाँच टीबी मरीजों को गोद लेकर फूड बास्केट वितरित किए गए एवं उनका पंजीयन किया गया। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग बेरला की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

शिविर में विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री यशवंत चंद्राकर, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री दिनेश गंगबेर, मेडिकल ऑफिसर क्लस्टर गुधेली, सेक्टर सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भालेसर - करिश्मा यदु, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कर्मचारी, आरएचओ, समस्त स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

Leave Your Comment

Click to reload image