छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

 कोंडागांव । केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले में शामिल एक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। भीषण हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, विधायक टेकाम किसी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान काफिले की एक गाड़ी अचानक मोड़ पर संतुलन खो बैठी और पेड़ से टकरा गई। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त गाड़ी में केवल चालक मौजूद था।

 
 


प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। चालक के शव को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विधायक ने जताया शोक, सहायता का भरोसा
विधायक नीलकंठ टेकाम ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताया और दिवंगत चालक के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस को मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image