भारतीय जनता पार्टी द्वारा खड़मा मंडल द्वारा ग्राम मुड़ागाव के पावन खोपलीपाठ में मण्डल संकल्प सभा का आयोजन किया गया
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद- भारतीय जनता पार्टी द्वारा खड़मा मंडल द्वारा ग्राम मुड़ागाव के पावन खोपलीपाठ में मण्डल संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यवक्ता डॉ आशीष शर्मा जिला संयोजक संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम एव पूर्व प्रदेश सहसंयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को बताया और सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार है श्री शर्मा ने बताया कि बीते दशक में भारत ने वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई है।रक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि, शिक्षा और अधोसंरचना जैसे क्षेत्रों में देश ने अद्वितीय प्रगति की है। हाल ही में ऑपरेशन सिद्धूर की सफलता, आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन और रिकॉर्ड तोड़ अनाज उत्पादन जैसे बिंदुओं को सभा में प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना से 55 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर्स को सशक्तिकरण की बात कही गई।