छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

भाजपा के केंद्र सरकार के 11 वर्षों का कार्यकाल सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्यों से उपलब्धि भरा रहा है,, राजेश साहू

 भाजपा के केंद्र सरकार के 11 वर्षों का कार्यकाल सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्यों से उपलब्धि भरा रहा है,, राजेश साहू         

 

गरियाबंद - बिंद्रानवागढ़  केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बिंद्रा नवागढ़ के संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत नवागढ़ में कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की छायाचित्र में पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया 

    भाजपा मंडल बिंद्रानवागढ़ अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने कहा कि मंडल स्तर में कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार के योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के साथ बैठक आयोजित कर भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों के कार्यकाल में विकसित भारत अमृतकाल सेवा ,सुशासन एवं गरीब कल्याण के बहुत सारा योजनाएं संचालित किया गया जिससे मजदूर, किसान, युवा महिलाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं 
 
 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू  ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया गया जिसमें किसानों के लिए किसान सम्मान निधि,उज्जवला गैस कनेक्शन ,शौचालय निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना किस प्रकार से बहुत सारा कार्य किया है आज संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के द्वारा भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प लिया था उसे 11 वर्षों में सिद्ध किया गया है कार्य पूर्ण हुआ है तथा विकसित भारत बनाने के लिए भी भाजपा का संकल्प है की वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने और इसके लिए आप सब संकल्प   राष्ट्र निर्माण के लिए लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प लेना है और प्रधानमंत्री के संकल्प पत्र को पढ़कर शपथ दिलाया गया इस कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता अजय दीक्षित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दसरू राम सिन्हा ने केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों का विकास हो रहा है तथा ग्राम पंचायत जोबा के सरपंच एकता सोम ने कहा की महिलाओं को आरक्षण ,उज्जवला गैस कनेक्शन ,महतारी वदन योजना चलाकर महिलाओं को सशक्त एवं सबल बनाने का कार्य मोदी सरकार कर रही हैं इस कार्यक्रम में संकल्प से सिद्धि अभियान के मंडल बिंद्रानवागढ़ संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, त्रिलोक राठौर  राम सिन्हा ,मंडलमंत्री सरोजिनी रात्रे पूर्व उपसरपंच भाजपा नेत्री रीना सिन्हा,सह संयोजक ललित ध्रुव भाजपा वरिष्ठ नेता मुकेश बिसेन रामलाल गढ़िया, नमोसिंह नेताम सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष कोमलदेव ध्रुव ,सरपंच संतराम थुव, रुद्राक्ष सोरी  , पुरुषोत्तम ध्रुव त्रिवेणी प्रधानी देवसिंह नेताम,टीकम सोम, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री धनंजय नेताम ने किया संकल्प से सिद्धि अभियान के संयोजक राजेंद्र सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया

Leave Your Comment

Click to reload image