गरियाबंद ब्लॉक में एचएसआरपी नम्बर प्लेट बनवाने 29 तक शिविर
गरियाबंद । जिले में परिवहन विभाग द्वारा 01 अप्रैल 2019 के पूर्व के समस्त वाहनों में एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है, जिसके अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों में लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गरियाबंद ब्लॉक में 29 जुलाई तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि 26 जुलाई शनिवार को बाजार चौक आमदी (द) में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 27 जुलाई रविवार को बाजार चौक धवलपुरडीह और 29 जुलाई मंगलवार को यात्री प्रतिक्षालय बिन्द्रानवागढ़ (खम्हारीपारा) में शिविर आयोजित किया जायेगा, जिसमें नागरिक उपस्थित होकर अपनी एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट लगवाने के संबंध में आवेदन कर सकते हैं। जिला स्तरीय हेल्पलाईन नंबर 9981329779 से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट लगवाने हेतु वाहन की आर.सी. बुक, आधार कार्ड (छायाप्रति) एवं मोबाईल नंबर प्रस्तुत कर आवेदन भी किया जा सकता है।