ओड़ पहाड़ी इलाके में सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम
गरियाबंद |
2025-08-10 14:44:53
राधेश्याम सोनवानी / रितेश यादव
ओड़ पहाड़ी इलाके में सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम
मैनपुर - गरियाबंद जिले के अति घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मे सीआरपीएफ 65वीं बटालियन कमाण्डेन्ट राधे श्याम सिंह के दिशा निर्देशानुसार मैनपुर थाना क्षेत्र के ओड़ पहाड़ी इलाके के गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें ओढ़ अमलोर, ग्राम के ग्रामीण कार्यकम मे शामिल हुए तथा भारी संख्या में महिलायें, बच्चे एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय ग्रामीणों को दैनिक जीवन में जानकारी एवं मनोरंजन के साधन के रूप में रेडियो का निशुल्क वितरण किया गया। लोगो के चेहरे पर मुस्कान के साथ संतोष और सीआरपीएफ के प्रति आभार प्रतिलक्षित हो रहा था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज एवं सूचना से वंचित क्षेत्रों में लोगों तक समाचार, शिक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं मनोरंजन के साधनों को पहुँचाना है, जिससे आम जनता और सुरक्षा बलों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर कमाण्डेन्ट 65 बटालियन द्वारा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें रेडियो के उपयोग, सावधानियों और इसके माध्यम से उपलब्ध होने वाली महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ग्रामीणो को भयमुक्त जीवन यापन करने के लिए किया प्रोत्साहित
इस अवसर पर राधेश्याम सिंह कमाण्डेन्ट 65 बटा० ने कहा कि सीआरपीएफ केवल आंतरिक सुरक्षा ही नहीं, बल्कि स्थानीय समुदायों के विकास और सहयोग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। रेडियो वितरण से ग्रामीणों को न केवल सूचना तक पहुँच मिलेगी, बल्कि वे देश-दुनिया से भी जुड़ सकेंगे। नक्सलियों द्वारा की जा रही गतिविधियों के संबंध मे अवगत कराते हुए आस-पास के ग्रामीणो को भयमुक्त जीवन यापन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुये स्थानीय ग्रामीणो को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त बटालियन के कमाण्डेन्ट ने बताया की बटालियन के जवानों द्वारा समय समय पर इस प्रकार आयोजन किये जाते रहे हैं
जो एक ओर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय जनता ग्रामीणों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में सहायक है वहीं दूसरी ओर नक्सलीयों द्वारा की जा रही गतिविधियों को उजागर करने में भी कारगर सिद्ध हो रहा है, कमाण्डेन्ट द्वारा बताया गया की भविष्य में भी हम नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों के विकास के लिए हमेंशा सहयोग करते रहेंगे, और अपने एरिया के विकास की जैसे रोड, बिजली, पानी, अन्य विकास जल्द से जल्द आप सब तक पहुंचे प्रतिबद्धता जताई साथ ही ग्रामीणों से अपील भी की गई कि वे बल के जवानों से बेहतर ताल-मेल बनाए रखें। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इस कार्यक्रम में राधे श्याम सिंह, कमाण्डेन्ट 65 वी वाहिनी के अलावा, निरीक्षक गगन, निरीक्षक भँवर लाल मीना, एवं अन्य जवान भी मौजूद रहे।