छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

कलेक्टर श्री बी.एस उइके ने संयुक्त जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

 गरियाबंद, 15 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज सवेरे 8 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। श्री उइके ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश राजपूत, श्री नवीन भगत सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर निवास में भी किया गया ध्वजारोहण - कलेक्टर श्री उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। श्री उइके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश को आजाद कराने में उनके योगदान के लिए नमन किया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image