छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

एन एच एम संविदा कर्मचारियों ने मंच पर मुंडन कराकर लंबित मांगो के लिए विरोध जताया

राधेश्याम सोनवानी / रितेश यादव


एन एच एम कर्मचारियों के आंदोलन का पाँचवा दिन     
 जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर से मोदी गारंटी पूरी करने हेतु गुहार लगायी.
 
गरियाबंद:-  छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,000 से अधिक कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों (नियमितीकरण, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, लंबित 27% वेतनवृद्धि सहित) को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आंदोलन के चलते पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। एन एच एम संविदा कर्मचारियों के लंबित मांगों के समर्थन और मोदी गारंटी को शीघ्र पूरा कराने नियमितीकरण की मांग के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर जी से मुलाक़ात की.
   
चंद्राकर जी ने मिलने आये एन एच एम कर्मचारियों को मोदी गारंटी अतिशीघ्र पूरा किये जाने हेतु आश्वास्त किया. मुलाक़ात हेतु मौजूद समस्त कर्मचारियों से उल्लासमय वातावरण में सार्थक चर्चा हुई.
 इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमृत राव भोंसले, उपाध्यक्ष रजत महतो, प्रीति पांडे, पंकज पटेल, ओंकार साहू, अनीश अख्तर, भूपेंद्र सिन्हा ने कहा कि कर्मचारियों ने कई बार मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी जायज मांगें रखीं है लेकिन लगातार अनदेखी की गई। यहां तक कि 27% वेतनवृद्धि, मेडिकल अवकाश और ग्रेड पे पर स्वीकृति मिलने के बावजूद आदेश जारी नहीं किए गए, जिससे नाराज़ कर्मचारी अब हड़ताल पर हैं।
और इसी नाराजगी को जाहिर करने लंबित मांगो को पूरा करने के लिए आंदोलन मंच में जिला अध्यक्ष अमृत राव भोंसले, टिकेश साहू, भारत सिंह ठाकुर, और एक नियमित कर्मचारी साथी सुरेश कुमार सागर सहित चार कर्मचारियों ने मंच पर ही मुंडन कराया

डॉ लक्ष्मी कांत जांगड़े सीड़ा और फेडरेशन सदस्य ने मंच पर आकर समर्थन में कहा कि हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएँ प्रभावित करने के लिए सरकार ही जिम्मेदार है जिन्हे मजबूर किया जा रहा है लगातार आंदोलन के लिए पर शासन प्रशासन आँख मुंद कर नजरअंदाज करती हैं.


मरीजों को दवाइयाँ उपलब्ध नहीं

नवजात शिशु वार्ड बंद सहित पोषण आहार केंद्र बंद पड़े हैं

शुगर, ब्लड टेस्ट, ट्रूनाट,सीबीनाट से बलगम टेस्ट और नेत्र जाँच बाधित,

स्कूल व आंगनबाड़ी स्वास्थ्य परीक्षण पूरी तरह ठप

रूटीन टीकाकरण बंद

टीबी, मलेरिया, कुष्ठ जैसी बीमारियों के मरीजों को दवाइयाँ नहीं मिल रही
सुदूर  ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के कई अस्पतालों में अव्यवस्था बढ़ गई है और कई अस्पताल पूरा बंद होने की कगार पर हैं।

मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ लक्ष्मी कांत जांगड़े, कमलेश्वर ढीढी सचिव, संदीप वर्मा, योगेश साहू, मीडिया प्रभारी, डॉ शंकर पटेल, दीपेश टांडी, गौरव यादव अध्यक्ष छुरा ब्लॉक, डॉ लक्ष्मी कांत ठाकुर, डॉ लक्ष्मी नारायण आर. बी. एस. एस. के., घनश्याम साहू ब्लॉक राजिम, धीरज शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक गरियाबंद, टिकेश साहू कोषाध्यक्ष, इंद्र कुमार चंद्राकर बी पी एम छुरा, शेखर धुर्वे बी. पी. एम. गरियाबंद, डॉ शंकर पटेल,डॉ चेतन नाग,पूजा साहू, युलिका देवांगन, पारुल सिन्हा सी एच ओ,वंदना साहू,उमेश सोनी, सुचित्रा नागेश, सी एच ओ उपस्थित रहे

Leave Your Comment

Click to reload image