प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के खाते में हुआ राशि अंतरण
बेमेतरा। 17.09.2025 को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का 75वाँ जन्मदिन 17 सितम्बर 2025 को मध्यप्रदेश के धार जिले में मनाया गया। इस अवसर पर भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ’’प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’’ अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण किया गया।
जिसमें बेमेतरा जिला के प्रथम संतान अंतर्गत प्रथम किस्त (3000) हेतु 1095 पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि 32,85,000 रू. व प्रथम संतान अंतर्गत द्वितीय किस्त (2000) हेतु 902 पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि 18,04,000 रू. तथा द्वितीय संतान (बालिका) अंतर्गत 312 पात्र हितग्राहियों के खाते में एकमुस्त 6000/- के मान से राशि 18,72,000 रू. कुल 69.61 लाख रू. अंतरित किया गया।
उक्त योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 4317 पंजीकृत हितग्राहियों को कुल राशि 1.86 करोड़ रू. का भुगतान किया गया। जिससे गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण में सुधार, गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान होने वाली मजदूरी के नुकसान की भरपाई तथा स्वस्थ गर्भवस्था और शिशु के स्वास्थ्य संबंधी हेतु राशि का उपयोग किया जाकर स्वस्थ्य जीवन एवं आर्थिक सहायता मिल रही है।