छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

आकस्मिक मृत्यु के 06 प्रकरणों में 24 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आपदा मृत्यु के 06 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

जिले की तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत बेलटुकरी निवासी श्री राहुल कुमार पाटले की पानी में डूबने से मृत्यू होने पर उनके पिता श्री लक्ष्मीनारायण, तहसील सारागांव के ग्राम दर्री निवासी श्री निखिल भैना की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री बुंदराम भैना, तहसील राहौद के ग्राम तनौद निवासी कुमारी कंचन पटेल की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री मुकेश कुमार पटेल, तहसील अकलतरा के ग्राम मुरलीडीह (कंजी) निवासी इन्द्रकुंवर राजवाड़े की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र श्री सुकुल राजवाड़े, तहसील पामगढ़ के ग्राम डिघोरा निवासी श्री आयुष कुमार यादव की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री मनोज कुमार यादव एवं  तहसील चांपा के ग्राम हथनेवरा निवासी श्री लक्ष्मीप्रसाद साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती विनीता साहू को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image