रामानुजगंज।
बुराई पर अच्छाई के जीत का पावन पर्व विजयादशमी नगर में परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। समाजसेवी संस्था सागर मोती फाउंडेशन द्वारा नगर के हाई स्कूल मैदान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आर के पटेल ,आरएसएस के पूर्व जिला संघ चालक सुभाष जायसवाल प्रतिष्ठित नागरिक राजेंद्र अग्रवाल जिला पंचायत के सभापति बद्री यादव नप उपाध्यक्ष शीला जायसवाल सहित विभिन्न समाज के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिको की उपस्तिथि में रावण पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान बालक रूप में मंच पर विराजमान भगवान श्री राम दरबार की जीवंत झांकी के साथ परमशान्ति धाम पेंड्रारोड से पहुंचे स्वामी परमात्मानंद महाराज के हाथों राम दरबार की झांकी, मां दुर्गा के पूजन के साथ-साथ शक्ति के प्रतीक शस्त्र का पूजन भी किया गया और भव्य आतिशबाजी, भजन संध्या और धार्मिक प्रवचनों के बीच रावण पुतला दहन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मानंद गिरी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई एवं भव्यता प्रदान की। 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया।
इस विजयादशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष होने के उपलक्ष्य में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों को साल और श्रीफल से सम्मानित कर सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।
विजयादशमी उत्सव के मुख्य अतिथि स्वामी परमात्मानंद गिरी ने अपने उदबोधन में कहा कि दशहरा केवल रावण के पुतले को जलाने का पर्व नहीं है अपितु हमें अपने अंदर के अहंकार, क्रोध, लोभ रूपी रावण का भी दमन करना चाहिए। उन्होंने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए कहा कि इसका उद्देश्य संप्रदाय विशेष का वर्चस्व नहीं, बल्कि भारतीय धर्म और संस्कृति की रक्षा करना है।
कार्यक्रम के संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि विगत कई वर्षों से यह आयोजन नगरवासियों के सहयोग से सागर मोती फाउंडेशन के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। उन्होंने भारी जनसमूह की उपस्थिति को ऐतिहासिक बताते हुए सभी को शक्ति उपासना एवं विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
विजयादशमी उत्सव के आज के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता और सदभावना का संदेश देने के लिए 25 से अधिक विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों का साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानीत किया गया। विभिन्न छोटे बड़े समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों को एक साथ एक मंच पर सम्मानित करने की यह पहल समाज को एकजुट रखने और सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने की महत्वपूर्ण पहल बनी। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के एसपी निगम के द्वारा किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से सुभाष केसरी, विमलेश सिन्हा, रमाशंकर दूबे, अजय केशरी, अजय गुप्ता नप, सृष्टि नारायण सिंह, प्रमोद कश्यप, महेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मुकेश जायसवाल, राजेश सोनी, सुमित गुप्ता, विजय रावत, विकास गुप्ता, अर्जुन दास, अनूप कश्यप, अशोक कश्यप, अंकित गुप्ता, बहादुर सिंह, मोहन ठाकुर, रामाशीष मेहता, पंकज गुप्ता, निशांत गुप्ता, आशीष गुप्ता ,आकाश कश्यप, अजय पाठक, रघुनंदन रवि, कल्याण मंडल, दीपक बैद, रामध्यान गुप्ता, विपुल सिंह सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विभिन्न समाज के प्रमुख प्रतिनिधि जिन्हें संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया गया सम्मानित
नंदकुमार पांडेय , राजेंद्र अग्रवाल ,महेंद्र श्रीवास्तव, गोपाल गुप्ता , हरिवंश मेहता ,गौरी शंकर केसरी ,रामचंद्र विश्वकर्मा ,अजय गुप्ता ,बद्री यादव,संतोष गुप्ता ,बालकेश प्रजापति ,उमाशंकर सिंह नागेंद्र सिंह,राजाराम कश्यप,राजकिशोर पाल ,प्रहलाद सोनी, सुरेश पुरी, लखन रजक ,दशरथ ठाकुर ,अनिल पासवान,महादेव गुप्ता ,बिगू दास ,सरजू राम