छत्तीसगढ़ / सरगुजा

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति में अनुसूचित जाति वर्ग हेतु श्रीमती ममता कुर्रे होंगी सदस्य

 अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2025

 छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग (सामाजिक प्रास्थितिक के प्रमाणीकरण का विनिमय) के जाति प्रमाण पत्रों को सत्यापन हेतु जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का गठन किया गया था। समिति के अनुसूचित जाति वर्ग के सदस्य सहा.अनु.अधिकारी अम्बिकापुर श्री महेन्द्र खाण्डेकर  को सहायक आयुक्त जिला मुंगेली पदस्थापना होने के फलस्वरूप आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर की सहा. प्राध्यापिका श्रीमती ममता कुर्रे को आगामी आदेश पर्यन्त तक अनुसूचित जाति वर्ग हेतु जिला स्तरीय प्रमाण पत्र सत्यापन समिति में मनोनित किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image