छत्तीसगढ़ / बीजापुर

बीजापुर जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु लिया गया संकल्प

 बीजापुर, 10 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ अभियान अंतर्गत बीजापुर जनपद पंचायत में जनपद पंचायत निर्वाचित जन प्रतिनिधियों व ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के अध्यक्षता में क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी, श्री राहुल कौशिक द्वारा बाल विवाह मुक्त कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई ग्राम पंचायत क्षेत्रों के सभी वार्डों में समय-समय पर बाल विवाह नहीं करने, बाल विवाह के कानून अपराध होने संबंध में मुनादी कराये जावे जिस से की सभी ग्राम वासियों को पता चले की बाल विवाह करना अपराध है, ग्राम पंचायत वार्ड में आने वाले सामुदायिक भवन या अन्य सामुदायिक भवन के लिए यह बंधन कार्य हो की वैवाहिक कार्यक्रम हेतु भवन आरक्षित करने के पूर्व वर एवं वधू दोनों को जन्म प्रमाण-पत्र संबंधी प्रमाण-पत्र जमा करावें।

विशेष अवसर जैसे-राम नवमी तथा अक्षय तृतीया पर बढ़ी संख्या में विवाह सम्पन्न होते है, इस अवसर पर ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों को सूचना प्रसारित कर अपील की जाये। ग्राम पंचायत में सभी प्रकार के प्रचार-प्रसार, बैठक, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को बाल विवाह के संबंध में जानकारी प्रदान की जावे, ग्राम अंतर्गत आने वाले समस्त प्रिटिंग प्रेस, टेन्ट, खाना बनाने वाले हलवाई, मिठाई दुकान, बाजा-गाजा वाले, धार्मिक अनुष्ठान करने वाले, वीडियो ग्रॉफ्र, सामाजिक नेता को बाल विवाह नहीं कराने के संबंध में अपील जारी किया जाना है पत्र प्रेषित किया जाना है। ग्राम पंचायत में होने वाली ग्राम सभा की बैठक में स्थाई एजेंडा के रूप में शामिल करते हुए नियमित रूप से चर्चा कर निगरानी किया जाना है, चॉईल्ड हेल्पलॉईन 1098, महिला हेल्पलॉईन 181, आपातकालीन नं. 112 की जानकारी से भी अवगत कराया गया।

परियोजना अधिकारी श्रीमती कल्पना रथ द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सुकन्या योजना, सक्षम एवं महिला कोष अंतर्गत विधवा परित्यक एवं समूह की महिलाओं को दी जाने वाली ऋण एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराने एवं जनप्रतिनिधियों को वर्तमान में संचालित पोषण माह की जानकारी दी गई एवं अपील की गई की अपने क्षेत्र में आंगनबाड़ी का भ्रमण कर हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लें एवं कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास में भर्ती कराने एवं व्यवहार परिवर्तन हेतु विशेष प्रयास करने हेतु गृह भ्रमण में आवश्यक सहयोग की अपील के साथ ही बाल संरक्षण तंत्र, स्पॉन्सरशीप योजना, दत्तक ग्रहण (गोद लेने की प्रक्रिया), सड़क जैसी परिस्थिति पर रहने वाले बच्चे, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान, बालिका सुरक्षा माह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, महतारी वंदन योजना की जानकारी से भी अवगत कराया गया। इसके साथ ही समस्त जन प्रतिनिधियों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाये जाने हेतु शपथ दिलाते हुए हस्ताक्षर अभियान किया गया। इस दौरान श्रीमती शीला भारद्वाज, श्रीमती सुनीता तामड़ी, सुश्री आनंदमई मलिक, श्री नवीन मिश्रा, सुश्री नगीना लेखम, श्री संदीप चिड़ेम, श्री राजकुमार निषाद, श्री अविनाश नायक, श्री राजेश मण्डे, श्री महेन्द्र कश्यप, श्री महेन्द्र यादव, सुश्री कुसुमलता, सुश्री रंजिता कश्यप, सुश्री पुष्पा कोरम, श्री सतीष कुरसम द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image