छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण की अंतिम सूची प्रकाशित

 एमसीबी/13 अक्टूबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त अनुमोदन उपरांत जिले के मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट जिला एमसीबी के आदेशानुसार नये मतदान केन्द्रों के गठन, स्थल एवं अनुभाग परिवर्तन तथा नये अनुभाग निर्माण से संबंधित प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर के हैंडबुक के अध्याय 2 के पौरा 2.9.1 के निर्देशानुसार विधानसभावार मतदान केंद्रों की अंतिम सूची प्रारूप-6 में तैयार की गई है।

यह सूची जिले के संबंधित तहसील कार्यालयों, स्थानीय निकायों, पंचायत भवनों सहित अन्य विहित स्थानों के सूचना पटल पर आम नागरिकों के अवलोकन हेतु 10 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित कर दी गई है। जिले के सभी मतदाताओं एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों की अंतिम सूची का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। प्रकाशन की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, इंद्रावती भवन, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर को प्रेषित कर दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image