छत्तीसगढ़ / बस्तर

CRPF जवानों ने जगदलपुर में लगाई दौड़

 जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार को 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत फ्रीडम दौड़ लगाई। पुलिस उप महानिरीक्षक आईपीएस रेंज कार्यालय जगदलपुर एस अरुल कुमार के मार्गदर्शन में एवं कमाण्डेन्ट, जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम-2025 का आयोजन जगदलपुर में किया गया।


एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम-2025 कार्यक्रम में खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार सीआरपीएफ फिट इंडिया फ्रीडम रन 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, जवानों के साथ-साथ लालबाग फिटनेश एकेडमी जगदलपुर के युवक-युवतियों एवं आमजनो ने सीआरपीएफ फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड लगाई एवं कार्यकम में बढ-चढ भाग लिये। दौड़ का आयोजन मुख्यालय 80 वीं वाहिनी से रेलवे स्टेशन जगदलपुर एवं वापसी तक दौड कराया गया जिसमें बढ़-चढ के भाग लिये।

 
 


एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में कमांडेंट जितेन्द्र कुमार द्वारा भारत की एकता एवं महत्वता के बारें में बृहद् जानकारी साझा कर जागरुक किया गया कि यह पहल भारत सरकार द्वारा किया गया अग्रीण प्रयास है। जिससे देश में लोगो को एक- दूसरे से जोड़कर एकता और सदभावना का बढ़ावा दिया जा सके। यदि हर व्यक्ति फिट इंडिया फीडम में अपने दिनचर्या में दौड, व्ययाम एवं योग शामिल कर स्वस्थ्य रहे। जिससे हमारा घर, परिवार एवं देश स्वस्थ्य रहे। ताकि, सभी बीमारियों से निजात पाया जा सके।

Leave Your Comment

Click to reload image