अटल विहार योजनांतर्गत अम्बिकापुर में 355 भवनों का होगा निर्माण, पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित
सरगुजा |
2025-10-29 17:02:43
अम्बिकापुर : अटल विहार योजनांतर्गत अम्बिकापुर में 355 भवनों का होगा निर्माण, पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल सरगुजा संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा कमजोर एवं निम्न आय वर्ग को सर्वसुविधायुक्त भवन किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाता है। इसी दिशा में जिला सरगुजा अम्बिकापुर में अत्यधिक आवास की मांग को देखते हुए हाउसिंग बोर्ड द्वारा शासन की महत्वकांक्षी अटल विहार योजनांतर्गत ग्राम जगदीशपुर, अम्बिकापुर में विभिन्न श्रेणीयों के कुल 355 भवनों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। भवनों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है, पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तक है। भवनों का ऑनलाईन पंजीयन जारी है। इच्छुक व्यक्ति पी.जी. कॉलेज के सामने स्थित हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
समाचार क्रमांक 104/2025/अजीत