महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट के इतिहास में पहली बार विश्व चैंपियन बनी भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन से झूम उठे पूरे जिले वासी।
कवर्धा/पंडरिया-
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को मुंबई में खेले गए महिला विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच में जिले के कवर्धा पंडरिया बोदला एवं सहसपुर लोहारा के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टीवी स्क्रीन पर टिकी हुई थी टॉस जीतकर जब साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया और और भारतीय टीम ने जब खेलना प्रारंभ किया तब उनके प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट प्रेमियों को यह उम्मीद थी कि भारतीय टीम एक विशाल स्कोर खड़ा करेगी लेकिन भारतीय टीम ने 50 ओवरों में महज 298 रन का स्कोर खड़ा किया जीत का पीछा करने जब साउथ अफ्रीका की टीम ने खेलना प्रारंभ किया तब उसके ओपनिंग बल्लेबाज कप्तान लौरा वोल्वार्ड की बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था मानो साउथअफ्रीका इस मैच में फतह हासिल कर लेगी लेकिन शेफाली वर्मा की भारतीय टीम में वापसी एवं उनकी फिरकी गेंदबाजी की जादू एवम दीप्ति शर्मा की सफल एवम सटीक गेंदबाजी ने सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया जैसे ही साउथ अफ्रीका के आखिरी विकेट का पतन हुआ सभी क्रिकेट प्रशंसक खुशी से झूम उठे और अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर एक दूसरे को जीत की बधाई देते हुए जमकर आतिशबाजी किये।
सभी क्रिकेट प्रेमियों ने इस जीत पर अपने-अपने विचार भी व्यक्त शास्वत टिन्नू ने कहा की ये जीत कोई साधारण जीत नही बल्कि करोड़ों भारत वाशियों की जीत है हमें भारतीय टीम पर नाज है। स्वधा शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम की यह जीत किसी पर्व से कम नही है हमें अपने देश की नारी शक्ति पर गर्व है।