कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने भैरमगढ़ ब्लाक के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बुनियादि सुविधाओं की ली जानकारी
बीजापुर |
02-Nov-2023
बांगापाल-नेलसनार चेकपोस्ट में उपस्थित अधिकारियों को वाहनों के सघन जांच के दिए निर्देश
बीजापुर - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने विधानसभा निर्वाचन को मद्देनजर रखते हुए आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने भैरमगढ़ पहुंचे इस दौरान नेलसनार, मिरतुर, फुलगट्टा, बेचापाल के मतदान केन्द्रों का औचकर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं नेलसनार, बांगापाल के चेकपोस्ट पर स्थैतिक निगरानी दल के ड्युटी मे तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को सभी वाहनों का सघन जांच करने, आपत्तिजनक वस्तुओं को जब्त करने, विडियोग्राफी करने सहित पंजी का संधारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री उत्तम सिंह पंचारी, सीईओ जनपद पंचायत श्री राजेन्द्र कुमार बालेन्द्र सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।