छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

मर्दापाल सब-स्टेशन अंतर्गत 52 गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से राहत

 कोंडागांव, 28 नवंबर 2025

जिला प्रशासन द्वारा जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को 33/11 के.वी. मर्दापाल सब-स्टेशन में 3.15 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का सफलतापूर्वक चार्जिंग कार्य पूरा किया गया। इस पहल से सब-स्टेशन से जुड़े गांवों को लो वोल्टेज और अधिभार की समस्या से अब छुटकारा मिलेगा।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर. एल. सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि मर्दापाल सब-स्टेशन में 3.15 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का चार्जिंग कार्य पूर्ण होने के बाद मर्दापाल, गोलावंड, कुरुषनार, मुलनार, कुधुर, हसलनार, चांगेर, हड़ेली, ढोल मांदरी, बालासर, नगरी, मड़ानार सहित कुल 52 गांवों के उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image