कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों से सुनी गई समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण की कार्रवाई के निर्देश
अम्बिकापुर 01 दिसम्बर 2025
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से राजस्व,स्वास्थ्य, भूमि विवाद, पेंशन, आधार, ट्राइसाइकिल, तथा सड़क संबंधी विभिन्न समस्याएँ रखीं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की समयबद्ध जाँच की जाए तथा शेष मामलों का निश्चित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि गंभीर एवं आपात प्रकृति के प्रकरणों को शीघ्रतम प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए और आवेदकों को उनके मामलों की पारदर्शी एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमित लाल ध्रुव, निगम कमिश्नर श्री डी. एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।