कवर्धा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कमान नवीन जायसवाल के हाथों
कबीरधाम |
2025-12-09 11:50:21
कवर्धा-पंडरिया/
जिला कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए कांग्रेस पार्टी ने पंडरिया के युवा सक्रिय और लोकप्रिय चेहरे नवीन जायसवाल को कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब पंडरिया क्षेत्र से किसी नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह और नए राजनीतिक समीकरणों की हलचल तेज हो गई है।
नवीन जायसवाल इससे पुर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष रह चुके हैं जमीनी राजनीति, अपनी कार्यशैली एवम संगठनात्मक पकड़ के चलते वे हमेशा पार्टी की प्रथम पंक्ति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के काफी क़रीबी माने जाने वाले जायसवाल की नियुक्ति को कांग्रेस के रणनीतिक फैसले के रूप में देखा जा रहा है।
पिता श्री सुरेश जायसवाल भी पूर्व में नगर पंचायत पंडरिया के अध्यक्ष एवम विधायक प्रतिनिधि रह चुके हैं
छात्र जीवन से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले नवीन जायसवाल के राजनीतिक संस्कार उन्हें विरासत में प्राप्त हुवे हैं। उनके पिता भी कांग्रेस के प्रभावी और सक्रिय नेता रहे, जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए नवीन जायसवाल ने अपने आप को एक जुझारू, फायर ब्रांड और संघर्षशील नेता के रूप में स्थापित किया है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह, विपक्ष में बेचैनी
जायसवाल के जिला अध्यक्ष बनने से जहां एक ओर कार्यकताओ में जोश एवम उमंग का संचार हो रहा हैं, वहीं भाजपा खेमे में हलचल तेज है। संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने, बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने और जिले में कांग्रेस की राजनीतिक वापसी का लक्ष्य अब उनके कंधों पर है।
आगामी रणनीति पर नज़र
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिले में आने वाले विधानसभा चुनाव, निकाय एवम पंचायत चुनाव सदस्यता अभियान और विधानसभा रणनीति को धार देने में नवीन जायसवाल अपनी केंद्रीय भूमिका निभाएंगे।
उनकी नियुक्ति से युवा नेतृत्व को मौका, संगठन में ऊर्जा, और कांग्रेसी एकजुटता जैसे संदेश भी स्पष्ट रूप से दिए गए हैं।
कुल मिलाकर, कांग्रेस ने कबीरधाम में एक मजबूत, जमीन से जुड़े और संघर्षशील नेता को आगे लाकर आने वाले राजनीतिक मुकाबले की तैयारी के संकेत दे दिए हैं