छत्तीसगढ़ / सरगुजा

जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की हुई शुरुआत

 सर्वे दल घर-घर पहुंचकर करेंगे लोगों की जांच

अम्बिकापुर, 09 दिसम्बर 2025

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस. मार्को के निर्देशानुसार जिला कुष्ठ अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के मार्गदर्शन में जिले में 08 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक सघन कुष्ठ खोज अभियान का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को  कुष्ठ जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस. मार्को ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित सर्वे दल द्वारा घर-घर जा कर सभी व्यक्तियों का कुष्ठ के लक्षणों के आधार पर जांच किया जाएगा। कुष्ठ के संभावित आने पर उस व्यक्ति का चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सुनिश्चित कर उपचार प्रारंभ किया जाएगा। जिला कुष्ठ अधिकारी के द्वारा बताया गया है कि कुष्ठ कोई छुआ छुत की बीमारी नहीं है. यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से उसके संपर्क में आने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से हो सकती है। कुष्ठ का ईलाज संभव है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इससे घबराए नहीं जांच दल आने पर अपना जांच अवश्य करवाएं।

Leave Your Comment

Click to reload image