छात्रो ने हाथों में तख्ती लिए हमे चाहिए कलम पट्टी नही चाहिए दारू भट्टी के साथ देवरहट शराब भट्टी हटाने का किया गया विरोध
मुंगेली |
2025-12-09 16:55:40
6 सूत्रीय माँग को लेकर ज्ञापन सौपा गया जल्द शराब भट्टी नही हटाया जाता तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
लोरमी - दो दिन पूर्व शराब के नशे में दो युवकों स्कुली छात्रो के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था पुलिस के द्वारा कार्यवाही कर युवको के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया गया वही ग्रामीणों के द्वारा देवरहट स्थिति शासकीय शराब दुकान हटाने को लेकर स्कूली छात्रों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के द्वारा शराब दुकान हटाने को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए 6 सूत्री माँग को लेकर ज्ञापन सौपे। स्कुली छात्रो ने हाथ मे तख्ती लिए हमे चाहिए कलम पट्टी नही चाहिए दारू भट्टी के साथ प्रदर्शन किए।
गौरतलब है कि लोरमी के लालपुर थाना अंतर्गत में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी की घटना के बाद ग्रामीणों की नाराजगी सरकारी शराब दुकान को लेकर भी सामने आई है। मामले को लेकर सैकड़ों की संख्या में देवरहट शराब दुकान के बाहर स्कूली छात्रों और ग्रामीणों ने मिलकर जन आंदोलन धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छेड़खानी की शिकार हुई छात्राओं के गांव हरनाचाका से लेकर देवरहट गांव तक ग्रामीणों ने पैदल मार्च भी निकाला।
गौरतलब है कि 6 दिसम्बर शनिवार को देवरहट पढ़ने जाने वाली हरनाचाका गांव की छात्राओं के साथ 2 युवकों ने उस वक्त छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था जब वो स्कूल से अपने घर वापिस लौट रही थी। इस मामले में दोनों मनचले नशेडी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही इस मामले को लेकर गांव वालों का गुस्सा सरकारी शराब दुकान को लेकर फूटा है। गांव में लगभग डेढ़ महीने पहले ही सरकारी शराब दुकान खुला है। जिसके चलते ग्रामीणों का आरोप है कि यहां आए दिन शराबी शराब के नशे में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इसी के विरोध में शराब दुकान को बंद करने की मांग को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण और स्कूली छात्र लामबंद हो गए है। धरना प्रदर्शन के दौरान स्कूली छात्रो ने हाथ मे तख्ती लिए हमे चाहिए कलम पट्टी नही चाहिए दारू भट्टी का जमकर नारेबाजी करते हुए भी प्रदर्शन किया गया, छात्रो व ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कलेक्टर के नाम स्थानीय प्रशासन को 6 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया जिसमें बताया गया कि ज्ञापन में बताया गया है कि जिला आबकारी अधिकारी को ग्राम हरनाचाका रोड पर संचालित अवैध चखना दुकानों को हटाने की मांग की गई थी, यदि तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई होती तो छेड़छाड़ की घटना नहीं होती। शराब दुकान की वजह से यातायात समस्या हो रही है शराब दुकान की वजह से विद्यार्थियों और युवाओं पर मानसिक रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शराब दुकान के कारण क्षेत्र में असुरक्षा बढ़ गई है, महिलाओं और बच्चों के लिए शराब दुकान का मार्ग सुरक्षित नहीं रह गया है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि ग्राम देवरहट में हफ्ते में 2 दिन बाजार लगता है और शराब दुकान मार्ग से होकर ही लोग बाजार आते हैं जिसमें गणमान्य लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही है। उपरोक्त समस्या को लेकर ग्राम हरनाचाका से देवरहट मार्ग में संचालित देशी एवं विदेशी शराब दुकान को तत्काल हटाने या विष्ठापन की मांग की गई है। जनहित में तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में जनपद सभापति विद्यानंद चंद्राकर, जनपद सदस्य हरिशंकर कश्यप, लखन कश्यप, अरूण कुलमित्र, मुरली कश्यप, नीतेश चंद्राकर, प्रकाश वैष्णव, रामनिहोरा कश्यप, गोलू कश्यप, मनमोहन सिंह, भूपेंद्र कश्यप लाला साहू सहित बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रही।