छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर ने किया जिला जेल का निरीक्षण

 जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा श्री शक्ति सिंह राजपूत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर श्री मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, अधीक्षक श्री डी.डी. टोडर उप जेल, अधिवक्ता लीगल एट डिफेंस काउंसिल श्री विष्णु प्रसाद अग्रवाल, पैरा लीगल वालेंटियर श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
     

 निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था,  बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, टॉयलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं के संबंध में जायजा लिया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image