छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार,11 दिसम्बर  2025/ कलेक्टर  दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल तहसील अंतर्गत ग्राम दौनाझर निवासी अमरनाथ सिंह पिता सुखसिंह पैकरा की महानदी  के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसान पत्नी जयकुमारी पति स्व. अमरनाथ सिंह को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image