छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

कौशल प्रशिक्षण हेतु 15 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

 कोण्डागांव  11 दिसम्बर 2025

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी कोण्डागांव द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित फोर-व्हीलर, इलेक्ट्रीशियन, सोलार पेनल इंस्टालेशन टेक्निशियन, ट्रैक्टर मेकेनिक एवं रिटेल कोर्सों में दिनांक 15 दिसम्बर 2025 तक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 14 वर्ष से 45 वर्ष तक के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।
कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु, इच्छुक युवक एवं युवतियाँ कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, खुटडोबरा रोड़ डोगरी पारा पर्यावरण वाटिका के पास में आकर आवेदन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image