छत्तीसगढ़ / बस्तर

मेहनत, उम्मीद और प्रगति: किसान देवेंद्र ठाकुर का प्रेरक सफ़र

 सफलता की कहानी

 

उत्तर बस्तर कांकेर । शहर से लगे ग्राम मनकेशरी के युवा व कर्मठ सरपंच एवं किसान  देवेंद्र ठाकुर आज क्षेत्र के उन प्रगतिशील किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और खेती के प्रति समर्पण से एक मिसाल पेश की है। खेती ही उनके आजीविका का मुख्य आधार है और 3 एकड़ कृषि भूमि में वे निरंतर परिश्रम करते हुए अपनी परिवार की जीविका चलाते हैं। उन्होंने अपने धान को इच्छापुर धान खरीदी केंद्र में बेचा। समर्थन मूल्य पर हुई सुचारू और पारदर्शी खरीदी से वे अत्यंत संतुष्ट दिखे। धान बेचकर प्राप्त राशि से वे अपने खेतों की सिंचाई व्यवस्था और मरम्मत कार्य को सुदृढ़ करने की योजना बना रहे हैं, जिससे आने वाले सीज़न में उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि हो सके।

उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों के धान को ₹3100 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने का निर्णय किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। इससे न केवल किसानों को उनका उचित मूल्य मिल रहा है, बल्कि खेती के प्रति उनका विश्वास और उत्साह भी बढ़ा है। श्री ठाकुर ने शासन एवं प्रशासन के इस निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह समर्थन मूल्य हमारी मेहनत का सम्मान है, जो हमें और बेहतर उत्पादन करने के लिए प्रेरित करता है।” किसान देवेंद्र ठाकुर इस बात का प्रमाण है कि यदि संकल्प दृढ़ हो और मेहनत में ईमानदारी हो, तो सीमित संसाधनों में भी खेती को लाभकारी और सम्मानजनक बनाया जा सकता है। उनकी सफलता न केवल मनकेशरी ग्राम के लिए, बल्कि पूरे जिले के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image