छत्तीसगढ़ / सरगुजा

रजत जयंती 2025 पर वृद्धजन सम्मान सम्मेलन का आयोजन

 अम्बिकापुर 16 दिसम्बर 2025

रजत जयंती 2025 के अवसर पर आज समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान सम्मेलन (वृद्धजन दिवस) का आयोजन वृद्धाश्रम अजिरमा, अम्बिकापुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और उनके सामाजिक योगदान को रेखांकित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी पुरुष एवं महिला हितग्राहियों को स्वेटर का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे कार्यक्रम का माहौल उल्लासपूर्ण रहा। कार्यक्रम में श्री व्ही. के. उईके, उप संचालक समाज कल्याण विभाग, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं वृद्धाश्रम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image