2025-26 दिसम्बर अंबिकापुर में आयोजित "मल्टीपल कॉन्फ्रेंस एवं अवॉर्ड सेरेमनी" "सुमन संगम" एक ऐतिहासिक व अविस्मरणीय पल लीनेस क्लब रायपुर की अति सम्माननीय वरिष्ठ सदस्य पू.डि.प्रे."लीनेस शोभा खाखरिया जी" जिनका नाम "मल्टीपल प्रेसिडेंट" के रूप में नॉमिनेट हुआ है। हमारे क्लब के लिए अत्यंत गौरव का यह क्षण है।
इस महत्वपूर्ण फैसले में लीनेस अंजना जैन जी का विशेष आभार जिनकी दूरदर्शिता ने शोभा जी की अटूट प्रतिबद्धता और कर्मठता को पहचान यह जिम्मेदारी सौंपी है हृदय से आभार साथ ही लीनेस सुमन सिंह जी(वर्तमान अध्यक्ष) जिन्होंने इस कार्यक्रम को अपने आत्मीय व उत्कृष्ट आयोजन से सफ़ल बनाया इस आयोजन में आपके पूरे परिवार का समर्पण अवर्णनीय है आपके प्रेम व स्नेह से सभी अभिभूत हो अविस्मरणीय संस्मरण लिए भावभीनी विदाई के साथ अपने गंतव्य स्थान पर सकुशल पहुंचे।
रायपुर खाखरिया निवास पर पहुंचते ही नवनिर्वाचित मल्टीपल प्रेसिडेंट लीनेस शोभा खाखरिया जी व लीनेस अंजना जैन जी का लीनेस क्लब रायपुर की अध्यक्ष लीनेस संगीता ठाकुर,ली.लता चौधरी,ली.सरिता पटेल,ली.ली.वंदना ठाकुर,श्रद्धा दानी,ली.संध्या अग्रवाल जी व उनके परिवार के द्वारा आरती पुष्पवर्षा,हार व ढ़ोल ताशे के साथ भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा जिस विश्वास के साथ आपने जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास कर क्लब को शिखर तक पहुंचाना है।