कलेक्टर द्वारा किरंदुल स्थित उद्यानिकी नर्सरी का किया गया अवलोकन
दंतेवाड़ा |
2025-12-27 17:28:32
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव द्वारा नर्सरी किरंदुल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध पौधों, उनके रख-रखाव, उत्पादन क्षमता एवं अब तक की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि नर्सरी को आय सृजन केन्द्र का प्रभावी माध्यम बनाया जा सकता है। इसके साथ ही यहां अधिक संख्या में ग्राफ्टेड (कलमी) पौधों का उत्पादन बढ़ाया जाए, ताकि कृषकों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराए जा सकें। कलेक्टर ने यह वे कहा कि नर्सरी के खाली बचे स्थानों में पशु चारें के रूप नेपियर घास लगाये जाए ताकि जरूरतमंद पशुपालकों को नर्सरी के माध्यम से पषु चारा दिया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने फलदार एवं व्यावसायिक पौधों की नर्सरी विकसित करने, स्थानीय जलवायु के अनुकूल प्रजातियों के चयन तथा पौधों की वैज्ञानिक पद्धति से देखरेख करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यहा उद्यानिकी विभाग के तत्वाधान में माली का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से रूबरू हुए और उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि वे पूर्ण प्रशिक्षित होकर अपने घरों बाडि़यों में अपने सीखे हुए ज्ञान को प्रयोग अवश्य करे ताकि उनका व्यावहारिक अनुभव बढ़े। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नर्सरी से होने वाली आय से विभागीय गतिविधियों को और सशक्त किया जा सकता है, साथ ही इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने अधिकारियों को नर्सरी प्रबंधन में नवाचार अपनाने, मांग के अनुसार पौधों का उत्पादन करने एवं किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कृषि एवं उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।