संयुक्त चेकिंग के दौरान जिले में संचालित ‘‘24 स्कूल बसों’’ का किया गया निरीक्षण।
बालोद |
2026-01-19 12:08:09
‘‘सड़क सुरक्षा माह 2026’’ के दौरान आरटीओ एवं यातायात विभाग बालोद संयुक्त रूप से जिले में संचालित स्कूली बस का चेकिंग शिविर का किया गया आयोजन।
संयुक्त चेकिंग के दौरान जिले में संचालित ‘‘24 स्कूल बसों’’ का किया गया निरीक्षण।
स्कूली बसों में खामी पाएं जाने पर खामीपूर्ति कर अवगत कराने दिए गए निर्देश।
बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमान् योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बालोद एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले में ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ (दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक) यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 18 जनवरी 2026 को परिवहन विभाग बालोद एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले में संचालित 24 स्कूली बसों का निरीक्षण परिवहन कार्यालय बालोद के सामने किया गया है। स्कूली बसों के निरीक्षण के दौरान बसों को माननीय सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाइन के अनुसार फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन, इमरजेंसी डोर, सीसीटीवी कैमरा दुरूस्त रखने डायल 112/पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर बोर्ड में लिखवाने, नर्सरी एवं छोटे बच्चों के लिए महिला परिचालिका रखने, स्कूली बस्तों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान रखने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देर्शो के अनुरूप बसों को चेक किया गया। खामी पाएं जाने वाले स्कूल चालकों एवं संचालकों को हिदायत दिया गया है कि 07 दिवस के अंदर खामीपूर्ती कर परिवहन विभाग बालोद को अवगत कराएं।
स्कूली बस चालकों/संचालकों एवं लायसेंस बनवाने आएं आम जनों को वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों को पालन करनेे, जिम्मेदार नागरिक बनने, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दिया गया साथ ही जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता से पालन करने की समझाईश दिया गया है।