शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में 22 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन
अंबिकापुर 19 जनवरी 2026
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में श्री क्वालिटी सर्विसेस द्वारा 22 जनवरी 2026 को कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया जा रहा है। जिसकी योग्यता किसी भी टेक्निकल ट्रेड से आई.टी.आई. उत्तीर्ण है, इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में सुबह 10 बजे उपस्थित होकर कैम्पस प्लेसमेंट में भाग ले सकते हैं।