राज्यपाल के करकमलों से ‘एक पेड़ मां क नाम’ साझा संग्रह का विमोचन, चयनित रचनाकार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा सम्मानित
गरियाबंद |
2026-01-22 13:53:23
राज्यपाल के करकमलों से ‘एक पेड़ मां क नाम’ साझा संग्रह का विमोचन, चयनित रचनाकार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा सम्मानित
गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से प्रेरित होकर शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” साझा काव्य संग्रह का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर संकलित रचनाओं की इस पुस्तक का विमोचन राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से राजभवन में संपन्न हुआ। साथ ही चयनित रचनाकार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा सम्मानित किए गए। आयोजित समारोह की अध्यक्षता चंदूलाल साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा विभा अवस्थी, डॉ विनय पाठक, कुलपति थाबे विद्यापीठ बिहार एवं पूर्व अध्यक्ष राजभाषा आयोग,वरिष्ठ साहित्यकार मीर अली मीर एवं महेश यादव अध्यक्ष नगर पालिका राजिम उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिक असंतुलन की चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में साहित्य का यह स्वरूप लोगों को प्रेरित करता है कि वे प्रकृति से जुड़ें, उसे समझें और उसकी रक्षा करें।
मां की तरह ही एक पेड़ भी हमें जीवन, छाया, ऑक्सीजन, फल, फूल, ईंधन और आश्रय सब कुछ निःस्वार्थ देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह काव्य संग्रह पाठकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रेरित करेगा। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल अपने उद्बोधन में आयोजनकर्ता शिक्षकों के प्रयास की सराहना की और कहा कि जननी और प्रकृति दोनों ही नि:स्वार्थ प्रेम,ममता जीवन और आश्रय प्रदान करती हैं। इनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव परम आवश्यक है। अध्यक्षता कर रहे चंदूलाल साहू अध्यक्ष ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान और इसके तहत प्रकाशित काव्य संग्रह का प्रकाशन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अद्वितीय उदाहरण है। डॉ विनय कुमार पाठक कुलपति ने आयोजक टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज के युग में पर्यावरण चेतना का प्रसार प्राथमिक स्तर पर होना अपरिहार्य है आप लोगों ने सर्जनात्मकता की दृष्टि से इसे उपादेय बना दिया है,।
राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य स्थान दिया गया है और मां को सृष्टि के रचयिता माना गया है।एक पेड़ मां के नाम इसी चिरककालिक परंपरा को आगे बढ़ाने वाला साहित्यिक अभियान है। पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और साहित्य के क्षेत्र में किया जा रहे हैं सराहनीय कार्यों के लिए आयोजित टीम के संपादक एवं उनके सदस्यों को बधाई दी। महेश यादव अध्यक्ष नगर पालिका ने कहा कि यह काव्य मंच समाज में प्रेम और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देती है। वरिष्ठ साहित्यकार मीर अली ने नंदा जहि का रे, नंदा जहि का गीत गाकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुक्तमुग्ध कर दिया। पुस्तक संपादक और संगठन के संयोजक सागर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा, साहित्य और पर्यावरण के लिए समर्पित 31 शिक्षकों के इस समूह द्वारा अखिल भारतीय स्तर एक पेड़ माँ के नाम थीम पर काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षकों, साहित्यकारों और रचनाकारों ने 650 से अधिक कविताएँ भेजी। श्रेष्ठ 151 कविताओं का संकलन कर पुस्तक प्रकाशन किया गया। साथ ही चयनित 31 रचनाकारों को श्रीफल, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं ₹1100 की नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय स्तर पर पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उड़ीसा, तमिलनाडु एवं छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों द्वारा काव्य पाठ किया गया जिसमें रचनाकारों ने अपनी प्रतिनिधि कविताओं से समा बाँधा।
निहारिका साहू व लक्ष्मी साहू ने राज्यगीत और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आयोजनकर्ताओ में सागर शर्मा एनसीसी अधिकारी, मीनाक्षी शर्मा, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी विवेक कुमार शर्मा, विजेता देवानी, ज्ञानेन्द्र शर्मा, अनिल अवस्थी,अभिषेक गोलछा, संतोष साहू, अनिल मेघवानी, पूरन लाल साहू बिजली, श्याम सुंदर साहू, पूनम दीवान, दुष्यंत वर्मा, लक्ष्मीनारायण सेन, पूरन लाल साहू, ओंकार शर्मा, असीम श्याम हरित, मोहम्मद अनवर, सुदामा प्रसाद लोधी, संतोष तारक, अशोक कुमार टोंडे मुंगेली, राज्यपाल पुरूस्कृत शिक्षिका रश्मि वर्मा रायगढ़, राज्यपाल पुरूस्कृत शिक्षक शिवकुमार बंजारे, लक्ष्मण बांधेकर, कमलेश लांझे (कबीरधाम) राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका प्रीति शांडिल्य, राधिका साहू (धमतरी), शांतिलाल कश्यप कोरबा, डोलामणी साहू महासमुंद का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गिरीश शर्मा ने किया।समारोह में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, पूर्व सरपंच डाली साहू, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, थाना प्रभारी अमृतलाल साहू, एसडीएम विशाल महाराणा, तहसीलदार राजिम, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर बिजली प्राचार्य रामनारायण मिश्र एवं शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।