छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण की दिशा में जिले को मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि

 कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के कर्मचारियों को किया सम्मानित

मोहला, 23 जनवरी 2026

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजाडेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी  श्री जीतेन्द्र भुआर्य, चिखली से सुश्री लष्मी साहू, सिंघाभेड़ी से कामिनी बंजारे एवं केंवटटोला से प्रियंका ताराम को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण हेतु चयनित किए जाने पर सम्मानित किया।

कलेक्टर ने कहा कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण स्वास्थ्य संस्थानों की सेवाओं, स्वच्छता, प्रबंधन एवं मरीज-केंद्रित कार्यप्रणाली का प्रमाण है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण, अनुशासन और टीम भावना की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता से कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोबरागड़े, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. राकेश वर्मा, समस्त जिला नोडल अधिकारी, सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी,  विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image