छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

गणतंत्र दिवस समारोह के पूर्व पुलिस परेड ग्राउंड में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

 जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने अंतिम रिहर्सल पर फहराया ध्वज, परेड की ली सलामी

गरियाबंद, 24 जनवरी 2026

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आज अंतिम रिहर्सल सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि की भूमिका जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर ने निभाई। उन्होंने राष्ट्र ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री बीए उइके और पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर मौजूद रहे। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री उइके ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

       रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण पश्चात पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम का गायन किया गया। परेड कमाण्डर के मार्गदर्शन में प्लाटूनों ने परेड का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति दी। निरीक्षण में कलेक्टर श्री उइके ने समारोह स्थल में अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों के लिए भी बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, कृषि उद्यानिकी, शिक्षा, जिला पंचायत, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं जल संचयन विभागों की जीवंत झांकी प्रदर्शित की जाएगी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धिरेन्द्र पटेल, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, एसडीओपी सुश्री निशा सिन्हा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री रामेश्वर सिंह, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री दिनबंधु धु्रव सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के जवान एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image