77वें गणतंत्र दिवस पर मोहला में सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने फहराया तिरंगा
रायपुर, 26 जनवरी 2026


77वां गणतंत्र दिवस पर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मोहला के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर बटालियन, पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाईड्स की टुकड़ियों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस मौके पर सांसद लोकसभा राजनांदगांव श्री संतोष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
सांसद श्री पाण्डेय ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरवशाली है। आज हम देश के गणतंत्र का उत्सव मना रहे हैं। इसके पीछे उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान है, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाई, तथा उन संविधान निर्माताओं का अमूल्य योगदान है, जिन्होंने संविधान के माध्यम से भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया।
समारोह में आईटीबीपी जिला पुलिस बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं की टुकडियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं का जीवंत प्रदर्शन करते हुए झांकियां निकाली गई। श्री पाण्डेय ने वीर शहीदों के परिजनों एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री नरसिंग भंडारी, सरपंच मोहला श्री गजेंद्र पुरामें, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, एसपी श्री यशपाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चन्द्राकर, डीएफओ श्री दिनेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।