77वां गणतंत्र दिवस पर सुकमा में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने फहराया तिरंगा
शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल से किया गया सम्मानित
रायपुर, 26 जनवरी 2026


सुकमा जिले में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरी गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीयध्वज फहराया। इस अवसर पर श्री टेकाम ने परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया।
विधायक श्री टेकाम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश वाचन पश्चात् शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। श्री टेकाम ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 35 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मे स्कूली बच्चों ने देश भक्ति एवं पारंपरिक नृत्यों से ओतप्रोत आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 12 विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित झांकी निकाली गई।
कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंगम्मा सोयम, जनपद अध्यक्ष सुकमा श्री संतोष इड़ो, जनपद अध्यक्ष कोंटा श्रीमती कुसुमलता कोवासी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, श्री कोरसा सन्नू, अधिकारियों में डीआईजी नक्सल ऑपरेशन सुकमा श्री आनंद सिंह राजपुरोहित, कलेक्टर श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, नगर पालिका के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।