छत्तीसगढ़ / रायपुर

धमतरी में विधायक श्री चंद्राकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

 स्वतंता संग्राम सेनानी, शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया’ 

रायपुर, 26 जनवरी 2026

धमतरी में विधायक श्री चंद्राकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

धमतरी में विधायक श्री चंद्राकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

धमतरी में विधायक श्री चंद्राकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

विधायक श्री अजय चंद्राकर ने धमतरी जिला मुख्यालय के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। धमतरी में हर्षाेल्लास और गरिमामय ढंग गणतंत्र दिवस मनाया गया। विधायक श्री चंद्राकर ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

     इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने तीन रंग के गुब्बारे शांति स्वरूप आकाश में छोड़े। इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अरुण सर्वा, महापौर श्री रामू रोहरा,कलेक्टर श्री अबिनाश  मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, श्री सूरज सिंह परिहार एवं अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

     विधायक श्री अजय चंद्राकर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही जिला के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी का सम्मान किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image