गणतंत्र दिवस: 2026 : नारायणपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर सांसद श्री महेश कश्यप ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
विकास कार्याे पर आधारित झांकियों का किया गया प्रदर्शन
रायपुर, 26 जनवरी 2026

नारायणपुर जिले में 77वें गणतंत्र दिवस पूरी गरिमामय एवं हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने जिला मुख्यालय नारायणपुर में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होने इस अवसर पर परेड का निरीक्षण कर जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक खेल मैदान में आयोजित किया गया। आज की परेड में 13 दलों ने भाग लिया। इन सभी का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह और उप निरीक्षक संजय टोप्पो ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 84 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सांसद श्री कश्यप ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मे स्कूली बच्चों ने देश भक्ति एवं पारंपरिक नृत्यों से ओतप्रोत आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मे 16 विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में पद्म श्री हेमचंद मांझी, पंडीराम मण्डावी, जिला प्रचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, अबुझमाड़िया समाज के अध्यक्ष रामजी धु्रव, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमण्डलाधिकारी वेंकेटशा एमजी, एडीशनल एसपी अजय कुमार, अक्षय कुमार साबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सुनिल कुमार सोनपिपरे, सौरभ दीवान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें, स्कूली छात्र छात्राएं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।